अहिल्याबाई होलकर के राज्याभिषेक पर्व की तिथि पर विश्वनाथ धाम में स्थापित प्रतिमा का हुआ षोडशोपचार पूजन

अहिल्याबाई होलकर की राज्याभिषेक पर्व तिथि के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित माता अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा का षोडशोपचार पूजन संपन्न किया गया। अहिल्याबाई के परिवार के सदस्य उदयसिंह राजे होलकर सपत्नीक तथा डा माधुरी कानिटकर अखिल भारतीय सदस्य लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दि जन्मोत्सव एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रविन्द्र किरकोले काशी विद्वत्परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो रामनारायण द्विवेदी विभाग प्रचारक नितिन कुमार सहित सभी लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

मुख्यकार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने सभी पदाधिकारियों को मंदिर प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही में सभी लोगों मंदिर परिसर स्थित भारत माता की प्रतिमा में माल्यार्पण किया ।और उदयसिंह राजे होलकर ने कहा कि आज पहली बार विश्वनाथ धाम परिसर में यह विशाल स्वरुप मंदिर का देखकर ख़ुशी हुई।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider television Channel covering almost 15,00,000 Domestic and commercial Screen in the Town

Post a Comment

Previous Post Next Post