राजा राममोहन राय छात्रावास में छात्रों के द्वारा डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। तदुपरांत सभी ने 2 मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर सीनियर असिस्टेंट रजिस्टार डॉक्टर शार्दुल चौबे ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के सौम्य तथा सरल स्वभाव पर बात की। सिविल सरकारी नौकरियों न्यूक्लियर डील, मनरेगा, आरटीआई और आरटीई एक्ट से वास्तविक लोकतंत्र की डॉक्टर साहब की परिकल्पना पर प्रकाश डाला गया।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर भानु ने मनमोहन सिंह द्वारा किए गए आर्थिक सुधारो पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर हरेनाम प्रजापति ने पूर्व प्रधानमंत्री की शिक्षा के लिए दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण को एक महत्वपूर्ण कार्य बताया। बीएचयू छात्र परिषद के पूर्व महासचिव डीएवी पीजी कॉलेज वाराणसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर विकास सिंह ने मनमोहन सिंह द्वारा 15 से अधिक कानूनों को दृढ़ इच्छाशक्ति से लागू करने की बात कही।
गौरव के द्वारा कविता पाठ किया गया , संचालन रानीव नयन तथा धन्यवाद ज्ञापन कपीश्वर मिश्रा ने किया।इस अवसर पर शिवानंद झा, अंकित तिवारी ,अभय त्रिपाठी, राजारमन केसरी समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे।