दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कोदई चौकी पर कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कटआउट एवं चित्रों के साथ बधाइयां देते हुए एक भव्य विजय जुलूस निकाला, जो कोदई चौकी से शुरू होकर गोदौलिया चौराहे तक पहुंचा। रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया।
इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल,व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा,की
"दिल्ली की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए मोदी जी की नीति और रीति को पसंद किया है। यह जीत विचारधारा की जीत है। जनता दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहती थी और उन्होंने डबल इंजन की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।"
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की नीति और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है, जिससे पूरे देश में पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा है।
इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान डॉ. सोहनलाल आर्य पार्षद विजय द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव बाबू, धीरेन्द्र शर्मा,विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।