नगर में महाशिवरात्रि पर्व को मनाने के लिए सभी मंदिरों में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
दारानगर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर, बंदेश्वर महादेव मंदिर, काशी विश्वनवाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जोर-शोर से तैयारियाँ चल रही हैं।
नगर में भारी भीड़ उमड़ी है, जहां महाशिवरात्रि पर्व पर 'हर-हर महादेव' की उद्घोष के साथ पूरा नगर गूंज उठेगा। मंदिरों को आकर्षक रंगों, विद्युत झालरों और फूल पत्तियों से सजाया जा रहा है, जो महाशिवरात्रि पर्व पर आकर्षण के केंद्र बनेंगे।