राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी एव संस्कृत विधा विभाग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर त्रिशती समारोह का आयोजन संपूर्णानंद विद्यालय के पाणिनि सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए,बी,आर,एस,एम एवं संगठन मंत्री रा, शै, म,उत्तर प्रदेश एव विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर अरविंद कुमार पाठक बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अति विशिष्ट अतिथि प्रो,रचना दुबे प्राचार्या आर्यमहिला एव कुलपति संपूर्णा नंद के प्रो,बिहारी लाल शर्मा ने अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की अतिथियों को अंगवस्त्रम एव स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया छात्राओं ने स्वागत गीत सहित अहिल्याबाई होलकर के लिए गीत प्रसूत किए अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।