सपा प्रमुख का पुतला फूंकने पर भड़के सपा कार्यकर्ता, दिया ज्ञापन

उ प के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पुतला दहन को लेकर अब सपा कार्यकर्ताओ ने मोर्चा खोल दिया है । सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या मे कोतवाली की सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक को पत्रक सौपकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया । 

सपा नेता विष्णु शर्मा  ने सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक से कहा कि देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को मैदागिन चौराहे पर सरेआम पुतला दहन किया मगर पुलिस मूकदर्शक बनी रही पुलिस प्रशासन के निष्क्रियता के कारण  भाजपा के बड़े नेताओ का मनोबल ऊंचा होने एवं सत्ता के रसूख दिखाते हुए शनिवार को पुनः भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा रोहनिया मे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया मगर अभी तक  पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण सपा कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त आक्रोश है उन्होने कहा कि समय रहते पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो सपा कार्यकर्ता भी उसी तरीके से जवाब देने के लिए तैयार बैठे है । सहायक पुलिस आयुक्त को पत्रक सौपने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा वरिष्ठ नेता ईशान श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपचंद गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे ।


Post a Comment

Previous Post Next Post