माता अन्नापूर्णेश्वरी के दरबार में चल रहे मंडलाभिषेक की संपूर्ति संगीत समारोह से हुई, मां की अद्भुत झांकी का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

अन्नपूर्णा मंदिर में कुंभाभिषेक के उत्तरअंग के अंतर्गत आयोजित तीन दिनी कल्याणोत्सव का समापन बुधवार को विभिन्न अनुष्ठानों के साथ हुआ। शृंगेरी मठ के 21 वैदिक ब्राह्मणों ने यज्ञशाला में सविधि हवन-पूजन किया। महंत शंकर पुरी ने मां अन्नपूर्णा का विशेष अभिषेक किया।

इसके बाद विभिन्न प्रकार के पुष्पों से श्रृंगार किया गया। अनुष्ठान के बाद महंत ने वैदिक ब्राह्मणों की विदाई की।इस अवसर पर गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुतियां हुई। डॉ. संदीप केवले, डॉ. सनीश ज्ञावली, पं. ध्रुवनाथ मिश्रा ने क्रमशः तबला, बांसुरी और सितार पर तिगलबंदी पेश की।

राग मधुवंती में आलाप जोड़ झाला के बाद पचरा की धुन बजाई। पं. रविशंकर मिश्रा, डॉ. ममता टंडन, सोनी सेट ने कथक पेशकिया। तबला पर पं भोलानाथ मिश्र, गायन पर विशाल मिश्र, सारंगी पर अंकित मिश्रा ने साथ दिया। बक्सर की गायिका अर्चना तिवारी, डॉ. अमलेश शुक्ला, बाल कलाकार यथार्थ दुबे, व्यास मौर्य, शैलबाला सरकार ने भजन सुनाए । इनके साथ पं. राजेश मिश्र, सुधांशु, संतोष मौर्य, संजय, विवेक ने वाद्ययंत्रों पर संगत की। मुस्कान झां के ग्रुप ने शिव विवाह आधारित झांकी प्रस्तुत की। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post