दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेगा ₹2500, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा महिला सम्मान योजना की हुई घोषणा

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में किए गए वादों में से एक थी। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने के वादे के सामने भाजपा ने 2500 रुपए देने का वादा किया था। पार्टी को इसका फायदा मिला और 70 में से 148 सीटें जीतकर 26 साल बाद समय के बाद सत्ता में वापसी की। जबकि AAP 22 सीटों पर सिमट गई।

इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आय ₹2.50 लाख या उससे कम है। इसके अलावा, महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला समृद्धि योजना का लाभ एक परिवार की केवल एक महिला को दिया जाएगा। महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे, जिनमें दिल्ली का वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, आय प्रमाण पत्र और आधार और बैंक से लिंक मोबाइल नंबर शामिल हो सकते हैं। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जहां इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन कर सकेंगी। सरकार ने उम्मीद जताई है कि अप्रैल से पात्र महिलाओं के खाते में पैसे आने लगेंगे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post