वाराणसी में लगभग 15 दिन अंदर एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। और ये मामला भी थाना पांडेपुर लालपुर से संबंधित है। वाराणसी में दुष्कर्म का जो मामला सामने आ रहा है वह एक 5 वर्ष की मानसून बच्ची के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी फरार हो गया। बच्ची के पिता क्रिश्चियन कम्युनिटी के लिए काम करते है।
पिता ने सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना दी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बीएलडब्लू क्षेत्र का निवासी है और पहले से सेंट मैरीज कैथरेल चर्च में आता जाता था। शनिवार को बच्ची को अकेला पाकर उसे कब्रिस्तान के एकांत में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त है और घर आने के दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।