महिला के साथ मारपीट एवं अनैतिक दुराचार में लिप्त अभियुक्त को थाना लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के साथ मारपीट एवं अनैतिक दुराचार में लिप्त अभियुक्त को थाना लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया।  थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में  लंका पुलिस द्वारा ग्राम गुआस थाना अलीनगर चन्दौली से अभियुक्त 1. मनीष कुमार तिवारी पुत्र बेचन तिवारी उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी ग्राम गुआस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

दिनांक 01.04.2025 को आवेदिका/ पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही एवं तलाश के क्रम में अभियोग में नामजद अभियुक्त मनीष कुमार तिवारी पुत्र बेचन तिवारी उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी ग्राम गुआस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपने जुर्म से इन्कार करते हुए पीड़िता द्वारा लगाये गये आरोपों को असत्य व निराधार बताते हुए अपना बयान जरिए अधिवक्ता मा0 न्यायालय में देना बता रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post