बीएचयू के अहिवासी आर्ट गैलरी में तीन पीढियों की लगी छायाचित्र प्रदर्शनी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के अहिवासी आर्ट गैलरी में तीन पीढियों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ छायाकार सुरेश्वर त्रिपाठी, उनके पुत्र विनय त्रिपाठी और विनय की दो पुत्रियां मन्या त्रिपाठी और अनी त्रिपाठी के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन अतुलानंद रचना परिषद के सचिव राहुल सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया| सुरेश्वर त्रिपाठी की प्रदर्शनी का विषय है बोझ ढोती स्त्रियां, विनय त्रिपाठी के चित्रों का विषय है जीवन और मोक्ष रहा।  प्रदर्शनी में कुल 250 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं| प्रदर्शनी 5 अप्रैल तक चलेगी| दर्शकों के लिए यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम को 5 बजे तक खुली रहेगी।

उद्घाटन के समय शहर के कई कला मनीषी उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड पड़ी| इसमें विश्वविद्यालय परिसर के कला प्रेमी, शहर के गणमान्य लोग, और कई विद्यालयों के छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी| कई कला मर्मज्ञों ने बताया कि संभवत यह देश की प्रथम छायाचित्र प्रदर्शनी है जिसमें तीन पीढियों ने एक साथ अपना योगदान दिया है। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post