भाजपा महानगर वाराणसी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

भाजपा महानगर वाराणसी द्वारा मैदागिन स्थित टाउन हॉल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क तक जाकर सम्पन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग, समाजसेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भारत माता की जय के गगन भेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे हुए शामिल हुए तथा एकजुटता, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में शामिल प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के अमन चैन को नष्ट करने का जो प्रयास किया था, भारतीय सेना ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया है और हमारी सेना ने शौर्य व पराक्रम के जरिए जो ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया है, उसी के सम्मान में यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा के रास्तों में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था।इस दौरान मुख्य रूप से राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु, विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व एमएलसी डॉ वीणा पांडेय सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद पूर्व पार्षद, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post