सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन दरभंगा घाट की वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता हुई आयोजित

सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन दरभंगा घाट वाराणसी का 89 वां वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ l सर्व प्रथम विश्व सुंदरी पुल से दरभंगा घाट तक 10 किलो मीटर लंबी दूरी गंगा श्री उपाधि तैराकी प्रतियोगिता जिसे सोनाली राय चौधरी व सोमा चटर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया lइस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विश्वनाथ आनंद प्राप्त किए,इन्हें गंगा श्री उपाधि मिलेगा जिसके तहत नगद पुरस्कार, मैडल, कप, सर्टिफिकेट व ड्रेस मिलेगा   द्वितीय स्थान पर नीतीश साहनी और गौरव सेन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहेl

महिलाओ की अस्सी घाट से दरभंगा घाट तक प्रतियोगिता में   गायत्री प्रथम,पूजा निषाद द्वितीय और शिखा तृतीय स्थान पर रही l गंगा आर पार की प्रतियोगिता में महिला वर्ग गंगा आर पार प्रतियोगिता पूजा साहनी प्रथम, शिखा द्वितीय और किरण साहनी तीसरे स्थान पर रहे lसंस्था के छोटे बच्चों के प्रतियोगिता में 20 मीटर अंशु कसेरा, प्रथम, पीयूष कुकरेजा, द्वितीय और अंशुमान बुलानी तृतीय स्थान पर रहे l 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post