आयुष मंत्री ने चौका रीसेटिंग कार्य का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत वार्ड संख्या 84 गोला दीनानाथ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के काशीपुरा क्षेत्र स्थित खरवां कुआं, हनुमान मंदिर, बलुआ गली में ₹4.68 लाख की लागत से होने वाले चौका रीसेटिंग कार्य का भव्य शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने विधिवत रूप से किया। इस कार्य की स्वीकृति और शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता की विशेष भूमिका रही। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखा, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद इसका विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। 

मौके पर उपस्थित लोगों ने मंत्री जी के प्रयासों की सराहना की और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी का निरंतर विकास हो रहा है। हर गली, हर मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचे, यही हमारा संकल्प है। स्थानीय प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय से जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर पार्षद संजय केशरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवेश सिंह, डॉ. दिनेश कुमार' के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post