कम कीमत में कैंसर का इलाज करने वाले डॉ अजय कुमार प्रजापति को मिला यूपी रत्न सम्मान

काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ डबल इंजन की सरकार इस समय कैंसर के ऊपर तमाम इंस्टीट्यूट और हॉस्पिटल खोल रहे हैं इसी तर्ज पर बनारस के एक डॉक्टर डॉ अजय कुमार प्रजापति जो की काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमबीबीएस एमएस जनरल सर्जरी सर्जिकल ऑंकोलॉजी और बी एच यू से गोल्ड मेडलिस्ट है उन्होंने कैंसर से पीड़ित गरीबों का कम से कम पैसे में इलाज करने का संकल्प लिया है

इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें यूपी रत्न से नवाजा गया है।चितईपुर थाना अंतर्गत शाश्वत केयर हॉस्पिटल के तत्वाधान में अवलेशपुर विश्वनाथपुरम कॉलोनी में डॉक्टर अजय कुमार प्रजापति को कैंसर के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यू पी रत्न मिलने पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्व प्रथम गोल्ड मेडल डॉक्टर अजय कुमार प्रजापति को माल्यार्पण कर उन्हें काशी चिन्ह का मोमेंटो दे कर सम्मान किया गया


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post