गंगा सेवा निधि द्वारा विविध कार्यक्रमों संग मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

गंगा सेवा निधि द्वारा के गंगाजल निर्मलीकरण जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत भव्य गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष एक पेड़ मॉ भगवती के संरक्षण के लिये आवहान किया गया। देश विदेश से आये असंख्य श्रद्धालु और पर्यटकों को स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा व अविरल गंगा का संकल्प दिलाकर गंगा दशहरा का शुभारम्भ किया गया। शुभारंभ संस्थापक स्मृतिशेष स्व0 पं0 सत्येन्द्र मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संस्था के सदस्य  सुशान्त मिश्र एवं श्याम लाल सिंह द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अशोक तिवारी महापौर वाराणसी कार्यक्रम अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी  मुख्य जिला न्यायधीश, स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार। अति विशिष्ट अतिथि रविन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री, दयाशंकर मिश्र  राज्य मंत्री, महंत शंकर पूरी जी, अन्नपूर्णा मठ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

अतिथियो का स्वागत अंगवस्त्रम्, रूद्राक्ष की माला एवं स्मृति चिन्ह से किया गया। गंगा सेवा निधि के 11 अर्चको द्वारा भगवती माँ गंगा का वैदिक रीति से पूजन कराया गया। इसी क्रम में संस्था के 11 अर्चको एवं रिद्धी-सिद्धी के रूप में 22 देव कन्याओं द्वारा भव्य भगवती माँ गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। 30 कुन्टल फूल-मालाओं एवं 11,001 दीपों से दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से द्वारा सजाया गया व घाटों पर फैली दीपों की रोशनी देश-विदेश से आये हजारों सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ शिवोहम नृत्य समूह द्वारा माँ गंगा की अवतरण गाथा एवं शिव और शती के जीवन की कहानियों का दर्शन त्तपश्यात अंतिम प्रस्तुति में शुद्व शास्त्रियाँ नृत्य कथक एवं भरत नाट्यम की हुई ।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post