लखनऊ मंडल के नव नियुक्त DRM एस. के. वर्मा ने किया वाराणसी दौरा, काशी स्टेशन ट्रैक का निरीक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा

लखनऊ मंडल के नव नियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (DRM) एस. के. वर्मा ने शनिवार को वाराणसी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी आगमन के पश्चात उन्होंने काशी स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया और वहां की अवस्थाओं का अवलोकन किया।वाराणसी स्टेशन पर स्टेशन निदेशक कार्यालय में मीडिया से संवाद करते हुए वर्मा ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, और संरचनात्मक विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे प्रशासन की कोशिश है कि वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन केंद्र पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। विकास कार्यों को गति देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।वर्मा ने यह विश्वास दिलाया कि यात्री सुविधाओं में और सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और वाराणसी मंडल को एक मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post