थाना कपसेठी अंतर्गत हत्या के मुकदमें का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कपसेठी पुलिस नें मु0अ0सं0-39/2025 धारा 103(1)/238ए बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त गोविन्द कुमार पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम कुरौना थाना औराई जनपद भदोही उम्र लगभग 31 वर्ष को मुखविर की सूचना पर कालिका बाजार चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूर्व में दिनांक 27.04.2025 को उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अनिल कुमार बिन्द उर्फ अमित कुमार पुत्र रामबली बिन्द निवासी ग्राम कुरौना (उगापुर) थाना औराई जनपद भदोही उम्र करीब 28 वर्ष  2. नीरज कुमार उर्फ पिन्टू बिन्द पुत्र रमेश बिन्द निवासी ग्राम बरकी थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 


घटना का विवरण:

दिनांक 25/26.04.2025 को थाना कपसेठी अंतर्गत ग्राम दिलावलपुर में नहर में एक अज्ञात शव मिलने पर पुलिस ने उसकी पहचान हेमंत बिंद पुत्र दीनानाथ बिंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी बरकी के रूप में की। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के दौरान परिजनों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक कपसेठी द्वारा गठित पुलिस टीम घटना के खुलासे व प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तरी में लगातार प्रयासरत थी ।

पूछताछ विवरण 

पूछताछ में अभियुक्त गोविन्द कुमार ने बताया कि वह अपने चार साथियों अनिल, नीरज, श्रीकान्त, हेमंत के साथ दिलावलपुर में शादी समारोह में गया था। समारोह में शराब पीने को लेकर हेमंत के साथ हुए विवाद में उन्होंने  हेमन्त बिन्द पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। अपनी पहचान छुपाने और सबूत मिटाने के इरादे से, उन्होंने उसके शव को पहलवान बाबा स्थान के पास नहर में फेंक दिया और उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल भी वहीं छोड़ दी और फरार हो गया । उसके 02 दोस्त अनिल व नीरज पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुके है । वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post