वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौना गांव में रविवार सुबह ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने तूल पकड़ लिया है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक पक्ष के संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।घटना के बाद पुलिस ने संजय सिंह के बेटों को हिरासत में ले लिया, जिस पर पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों की पहचान होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों और राजपूत समाज के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्रवाई में कैबिनेट मंत्री का प्रभाव है।
दावा किया गया कि मंत्री के दबाव में पुलिस ने निष्पक्ष जांच न करते हुए पीड़ित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की।इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी आक्रोश दिखाई दे रहा है। "न्याय दिलाओ संजय सिंह को" जैसे हैशटैग के साथ अभियान चलाया जा रहा है। लोग इसे जातिगत भेदभाव और सत्ता के दुरुपयोग से जोड़कर देख रहे हैं।फिलहाल, प्रशासन की चुप्पी और मंत्री पर लगे आरोपों के बीच यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।