आजमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।
शिवपाल ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।उन्होंने बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और पुलिस भर्तियों में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।