जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, परिजन शव लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

जिला कारागार में निरुद्ध बंदी आशुतोष की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को मृतक का शव लेकर परिजन जिला मुख्यालय पहुँच गए और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज और ध्यान न मिलने के कारण आशुतोष की मौत हुई है।

परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं मौके पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें समझाने और वार्ता करने में जुटे हैं।गौरतलब है कि शुक्रवार को जिला जेल में निरुद्ध बंदी आशुतोष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब तक इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं आया है। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post