पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को UAE में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप और उससे पहले 29 अगस्त से होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर करना।इस फैसले पर पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “चयनकर्ताओं को खुद नहीं पता कि वे कर क्या रहे हैं। बाबर जैसा खिलाड़ी बाहर हो, ये समझ से परे है।
क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन ऐसे वक्त पर खिलाड़ी का साथ देना चाहिए।”टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है, जबकि फखर जमान चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम और सलमान मिर्जा शामिल किए गए हैं।
भारत-पाकिस्तान टक्कर
ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE की टीमें हैं। पाकिस्तान 12 सितंबर को ओमान, 14 सितंबर को भारत और 17 सितंबर को UAE से भिड़ेगा। अगर दोनों टीमें सुपर-4 और फाइनल तक पहुँचती हैं तो टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के तीन मुकाबले भी संभव हैं।
पाकिस्तान टीम (एशिया कप व ट्राई सीरीज):
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम।
