मिर्जापुर में 6 सितंबर को कजली मल्हार उत्सव

मिर्जापुर की लोक परंपरा कजली को पहचान दिलाने और इसके संरक्षण के उद्देश्य से 6 सितंबर को कजली मल्हार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से सिटी क्लब सभागार, कचहरी रोड पर होगा।लोक संस्कृति संरक्षण केंद्र अंतर्राष्ट्रीय कजली की निदेशक एवं लोकगायिका ऊषा गुप्ता ने बताया कि आयोजन बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत अष्टकौशल योगानंद गिरी महाराज के संरक्षण में होगा। इस अवसर पर जिले और आसपास के क्षेत्रों के कजली गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कलाकारों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम का मकसद केवल लोक परंपरा का संरक्षण है, इसलिए किसी कलाकार को मानदेय या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।संयोजक मंडल की बैठक में संतोष कुमार श्रीवास्तव, सन्दर्भ पांडेय, अजय शंकर गुप्ता, रामलाल साहनी, सूरज दूबे, इमरान, सुरेश मौर्य, राम नारायण यादव, जटाशंकर शर्मा, रमापति और शिवबली राजपूत मौजूद रहे। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post