काशी में अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा यात्रा, जनसहभागिता से देशभक्ति का उमंग, विजन 2047 को समर्पित हुआ आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियां और घर तिरंगे से सजे नजर आए। लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ सड़कों पर उतरकर आजादी के इस पर्व को मना रहे थे। हर ओर देशभक्ति का माहौल था।बीजेपी के जिला युवा मंत्री शिशिर सिंह विक्की ने बताया कि आज हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और अमृत काल के इस ऐतिहासिक समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को पूरा करने का संकल्प लिया है, ताकि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके। उन्होंने कहा कि इस मौके पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली से शुरू होकर लमही, मड़वा, छोटा लालपुर होते हुए लमही गेट पर समाप्त हुई।

विशेष बात यह रही कि इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग स्वतः शामिल हुए, किसी दल या संगठन का औपचारिक बुलावा नहीं था। यह लोगों के देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है। शिशिर सिंह विक्की ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ काशी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो काशी के सांसद हैं, ने यहां विकास की धारा प्रवाहित की है और काशी का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।तिरंगा यात्रा के दौरान चारों ओर वंदे मातरम और जय माता दी के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह आयोजन न सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव था, बल्कि आने वाले भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प भी।

Post a Comment

Previous Post Next Post