वाराणसी में 78वां स्वतंत्रता दिवस मदरसों में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पीलीकोठी स्थित मदरसा मजहरुल उलूम में प्रिंसिपल और प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया, जिसमें कक्षा 1 से इंटर तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।विशेष आकर्षण रहा गर्ल्स सेक्शन में बुर्का पहने छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान का प्रस्तुतीकरण, जिसके बाद सभी ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।
छात्रा मर्जिया ने कहा कि आजादी की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और भारत में सभी धर्मों को समान स्वतंत्रता प्राप्त है।प्रिंसिपल रियाजुद्दीन नोमानी ने बताया कि उनके तीनों मदरसों प्राइमरी, बॉयज और गर्ल्स सेक्शन में आजादी का पर्व मनाया गया। उन्होंने तिरंगे के रंगों का महत्व बताते हुए कहा कि हरा रंग खुशहाली, सफेद रंग शांति और अमन, जबकि केसरिया रंग बलिदान और साहस का प्रतीक है। तिरंगा हमेशा से देश में अमन और एकता का संदेश देता आया है।
