यूपी में देशभक्ति का जश्न काशी से बलिया तक तिरंगे की शान, गीत-संगीत और रोशनी से सजा 79वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर का तिरंगा श्रृंगार किया गया और गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग के चारों ओर तिरंगा सजाया गया। मदरसों में ध्वजारोहण के साथ छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर एकता का संदेश दिया।जालौन में एडीएम संजय कुमार ने "ऐ मेरे वतन के लोगों" गीत गाया, जिसमें डीएम समेत कई अफसर भी शामिल होकर गीत गुनगुनाते नजर आए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा भवन पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।बलिया में स्कूली छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर स्केटिंग का प्रदर्शन किया, जबकि कानपुर के मेस्टन रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात 12 बजे तिरंगा फहराया। प्रदेशभर में सरकारी भवनों, निजी संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं को सजाया गया और सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटों से माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया गया। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post