केयर एंड कैरियर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

केयर एंड कैरियर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक आनंद किशोर मिश्र द्वारा ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।शिक्षिका अदिति के नेतृत्व में छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से समाज में व्याप्त रंगभेद और लिंगभेद जैसी कुरीतियों पर प्रभावी संदेश दिया। 

वहीं, डायरेक्टर अंकित मिश्रा और खेती की मिश्रा ने देश के वीर सपूतों के बलिदान की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। विद्यार्थियों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य अरुंधति मिश्रा ने छात्रों के उत्साह और देशभक्ति की सराहना की। कार्यक्रम का समापन कोऑर्डिनेटर चंचल सान्याल, सुगीता एवं कीर्ति गुप्ता द्वारा किया गया। पूरे समारोह में छात्रों का जोश और उमंग देखते ही बनता था।


Post a Comment

Previous Post Next Post