आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल के प्रांगण में रविवार को हरियाली तीजोत्सव बड़े ही उल्लास, पारंपरिकता और सांस्कृतिक रंग में आयोजित हुआ। "आया सावन झूम के" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों से सजी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की मंत्री पूजा दीक्षित की अध्यक्षता में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद कजरी और सावन के गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को सावनमय बना दिया।
नृत्य प्रस्तुतियों में सावन गीतों पर महिलाओं ने लयबद्ध नृत्य कर खूब तालियां बटोरी। मौसम और भावनाओं का अद्भुत संगम दर्शकों के चेहरे पर साफ नजर आया।इसके बाद हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जो दो आयु वर्गों में आयोजित हुई थी। "एवर ग्रीन" वर्ग: 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं "रेड गर्ल" वर्ग: 35 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं विजेताओं के नामों की घोषणा के साथ उपस्थितजनों की तालियों ने प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना कर दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन दीपा जोशी और प्रियंका गुप्ता ने किया। अध्यक्षता कर रहीं पूजा दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,"ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, नारी सशक्तिकरण और परंपरा को जीवंत रखने का माध्यम हैं।"कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साही भागीदारी, पारंपरिक परिधान, श्रृंगार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सावन की हरियाली को और भी उल्लासमय बना दिया।