99 मुकदमों के बाद भी आज़म खान हुए रिहा

प्रयागराज में सपा के एमएलसी मान सिंह यादव ने आज़म खान की रिहाई को न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उन पर 99 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए थे, जिनमें भेड़-बकरी और मुर्गी जैसे बेबुनियाद मामले भी शामिल थे। लेकिन अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि संविधान सर्वोच्च है, न कि भाजपा या आरएसएस।जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाईमान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आज़म खान की ओर से स्थापित जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाकर अल्पसंख्यकों की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह संस्था अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा की नींव रही है और जनता इस साजिश को समझ रही है।आजम खान की वापसी को सपा के लिए नई ताकत बताते हुए यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और आज़म खान इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।

मायावती से मुलाकात की अटकलेंमायावती से मुलाकात की खबरों को उन्होंने अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा और आरएसएस का नैरेटिव है ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके, लेकिन संविधान और शिक्षा को खत्म करने की उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।मान सिंह यादव ने कहा कि आज़म खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से हैं और मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर उन्होंने पार्टी को नई ऊंचाइयां दीं। उनकी रिहाई से कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है और अब सपा भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post