वाराणसी परिक्षेत्र से शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 65 अतिरिक्त बसें विंध्याचल धाम के लिए चलाई जा रही हैं। आम दिनों में जहां सिर्फ 21 बसें चलती हैं, वहीं नवरात्रि पर यह संख्या तीन गुना बढ़ा दी गई है। डिपोवार बसों की संख्यावाराणसी डिपो – 10काशी डिपो – 10चंदौली डिपो – 8जौनपुर डिपो – 20गाजीपुर डिपो – 2सोनभद्र डिपो – 10विंध्याचल डिपो – 5क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि नवरात्र के दौरान लाखों भक्त माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए
“पूजा स्पेशल” बसें चलाई गई हैं, ताकि दर्शनार्थियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके। सरकार की इस पहल से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ के बावजूद वे सहजता से विंध्याचल धाम पहुंचकर दर्शन कर पाएंगे।
Tags
Trending
