दशाश्वमेध घाट पर मिला वृद्धा का शव

दशाश्वमेध घाट पर सोमवार सुबह गंगा में एक वृद्ध महिला का शव उतराता हुआ मिला। शव दिखते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष के बीच हो सकती है। उसने साड़ी पहन रखी थी, जो पानी में भीगने से गंदी और फटी हुई थी। शव कई घंटे पुराना लग रहा है। आशंका है कि महिला की मौत कहीं और हुई हो और शव बहते-बहते दशाश्वमेध घाट तक आ गया हो। 

पुलिस ने शव को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। घाट पर मौजूद लोगों और नाविकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल आसपास के थानों को तस्वीरें भेजी गई हैं ताकि यदि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो, तो उसकी पुष्टि की जा सके।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post