गाजीपुर में तीन राजनीतिक दलों को चुनावी खर्च और लेखा विवरण न देने पर नोटिस जारी किया गया है। इन दलों में हमदर्द पार्टी (मुहल्ला सैय्यदबाडा), जय हिन्द समाज पार्टी (ग्राम खड़हरा) और जनता राज पार्टी (ग्राम तेजपुरा) शामिल हैं।2021-22, 2022-23 और 2023-24 के वार्षिक लेखापरीक्षित खाते जमा नहीं किए हैं और 2019 से अब तक चुनावी व्यय विवरणी भी प्रस्तुत नहीं की है।निर्देशानुसार, विधानसभा चुनाव में 75 दिन और लोकसभा चुनाव में 90 दिन के भीतर निर्वाचन व्यय विवरणी देना अनिवार्य है।
अधिकारियों को कहा गया है कि नोटिस की प्रति संबंधित पार्टियों को दें और तहसील मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें। पार्टियों को 25 सितंबर 2025 तक अपना जवाब देना होगा।
Tags
Trending
