गाजीपुर की प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी ने सकलेनाबाद में भरत आगमन की लीला का मंचन किया। शोभायात्रा हरिशंकरी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से सकलेनाबाद पहुँची।मंचन में दिखाया गया कि राम, सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान भारद्वाज मुनि के आश्रम में ठहरे हैं। भरत को पिता दशरथ की मृत्यु और राम के वनवास का समाचार मिलता है। वे राजगद्दी स्वीकार नहीं करते और माता कैकेयी पर क्रोधित होते हैं।
गुरु वशिष्ठ, शत्रुघ्न और माताओं के साथ भरत राम को वापस लाने वन जाते हैं। भरत के आगमन पर राम उन्हें अपने चरणों में गिरते हुए स्वागत करते हैं। यह भावुक दृश्य दर्शकों को भी भावुक कर देता है। कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
Tags
Trending
