भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ ICC में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 21 सितंबर को दुबई में हुए एशिया कप सुपर-4 मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों द्वारा किए गए भड़काऊ इशारों को लेकर है।रऊफ ने आसमान में विमान गिराने का इशारा किया, जबकि साहिबजादा ने फिफ्टी लगाने के बाद गन सेलिब्रेशन किया। रऊफ ने भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को अपशब्द भी कहे।साहिबजादा ने मैच के बाद कहा कि उनका सेलिब्रेशन उनका व्यक्तिगत निर्णय था और उन्हें परवाह नहीं कि लोग इसे कैसे लेंगे। PCB का पलटवार: पाकिस्तान ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज कराई।
PCB का दावा है कि सूर्यकुमार ने जीत को राजनीतिक रूप से कुछ घटनाओं को समर्पित किया था। अब ICC इस मामले की सुनवाई करेगा। अगर रऊफ और साहिबजादा अपने इशारों का बचाव नहीं कर पाए, तो उन्हें ICC आचार संहिता के तहत सजा का सामना करना पड़ सकता है।इसके अलावा, पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद अध्यक्ष मोहसिन नकवी के एक वीडियो पोस्ट ने विवाद और बढ़ा दिया है, जिसमें रोनाल्डो को विमान क्रैश का इशारा करते दिखाया गया है।
