नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के क्रम में थाना दशाश्वमेध पुलिस फोर्स द्वारा महिला सुरक्षा केंद्र पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को उनकी ताकत, साहस, दृढ़ता और स्वावलंबन के महत्व से अवगत कराया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि सशक्त नारी ही सशक्त प्रदेश की नींव है।पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा केंद्र की भूमिका और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ ही महिलाओं को 360 डिग्री कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों से भी परिचित कराया गया।महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत 1090 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं।
