अन्यायपूर्ण निलंबन के विरुद्ध जूनियर इंजीनियर्स संगठन का विरोध प्रदर्शन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन वाराणसी की क्षेत्रीय शाखा के नेतृत्व में प्रबंधन द्वारा किए गए अनैतिक एवं अन्यायपूर्ण निलंबन के विरुद्ध अधीक्षण अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के कार्यालय प्रांगण में तीसरे दिन भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।सभा में केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने शामिल होकर सदस्यों का मनोबल बढ़ाया और प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी कि निर्दोष अभियंताओं का निलंबन आदेश तत्काल निरस्त किया जाए अन्यथा संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन अपने चहेते अधिकारियों को बचाकर निर्दोष अभियंताओं पर कार्रवाई कर औद्योगिक अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है।जनपद अध्यक्ष इं. मनीष राय ने कहा कि वाराणसी के मुख्य अभियंता मनमानी रवैया अपनाते हुए विभागीय नियमों को ताक पर रखकर अवर अभियंताओं का लगातार निलंबन कर रहे हैं। पूर्व में भी अभियंताओं को निर्दोष पाए जाने के बाद भी निलंबित किया गया था। इसी क्रम में हाल ही में हुए मामलों में अवर अभियंता इं. सत्येंद्र कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. पंकज जायसवाल तथा प्रोन्नत अभियंता इं. जितेंद्र प्रसाद को भी अन्यायपूर्ण तरीके से निलंबित किया गया है।केंद्रीय उपमहासचिव इं. दीपक गुप्ता ने कहा कि बगैर जांच पड़ताल के आरोप लगाकर अभियंताओं का निलंबन करना प्रबंधन का तानाशाही रवैया दर्शाता है।

वहीं संगठन ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना उनकी प्राथमिकता है और नवरात्र पर्व को देखते हुए सभी अभियंता पूरी जिम्मेदारी से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्दोष अभियंताओं का निलंबन तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि 26 सितम्बर को भी सभी सदस्य अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अपनी सामूहिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।विरोध सभा में केंद्रीय उपमहासचिव इं. दीपक गुप्ता, संगठन सचिव इं. ज्योति भास्कर सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. पंकज जायसवाल, क्षेत्रीय सचिव इं. रवि चौरसिया, उपाध्यक्ष इं. सतीश बिन्द सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।सभा की अध्यक्षता इं. मनीष राय एवं संचालन इं. रवि चौरसिया ने किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post