वाराणसी में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने जॉली एलएलबी 3 फिल्म देखी। किसानों का कहना है कि इस फिल्म में किसानों की पीड़ा साफ तौर पर दिखाई देती है।फिल्म देखने के बाद किसान नेता अजित सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म के निर्देशक को चाहिए कि वह किसानों की असली समस्याओं पर भी एक मूवी बनाएं। खासकर वाराणसी के डेरहीं टोल प्लाजा और सड़क निर्माण के लिए हो रहे अनियमित भूमि अधिग्रहण के मामलों पर।उन्होंने कहा कि किसान वर्षों से अपनी ज़मीन के मुआवज़े के लिए परेशान हैं।
सरकार और प्रशासन को किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवज़ा देना चाहिए।किसान नेता अजित सिंह ने स्पष्ट कहा कि अगर इस मुद्दे पर फिल्म बनाई जाती है, तो यह किसानों की आवाज़ को और बुलंद करेगी।
Tags
Trending
