केएनपीजी कॉलेज में पीजी प्रवेश जारी अब तक 267 छात्रों ने लिया दाखिला

ज्ञानपुर, भदोही स्थित काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। एम.ए., एम.एससी. और एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर में तीसरे दिन तक कुल 267 छात्रों ने दाखिला लिया है। तीसरे दिन 102 नए छात्रों ने प्रवेश लिया, जबकि पहले दो दिनों में 165 छात्रों ने दाखिला लिया था।

विषयवार प्रवेश संख्या इस प्रकार रही


राजनीति विज्ञान – 33

एम.कॉम – 34

भूगोल – 26

हिंदी व अंग्रेजी – 24-24

गणित (एमएससी) – 21

वनस्पति विज्ञान – 17

अर्थशास्त्र – 16

भौतिक विज्ञान – 15

मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास – 13

रसायन विज्ञान – 12

चित्रकला व जंतु विज्ञान – 8-8

संस्कृत – 7

समाजशास्त्र – 4

प्राचीन इतिहास – 3

गृह विज्ञान – 2

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रवेश संख्या और बढ़ सकती है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post