नवरात्र-दशहरा को लेकर एसपी ने मध्यरात्रि पैदल गश्त की, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

गाजीपुर में शारदीय नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मध्यरात्रि करीब 12 बजे पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख इलाकों और गलियों में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस सायरन की आवाज से पूरे इलाके में चौकसी का संदेश गया।एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। 1 अक्टूबर को दुर्गा पंडालों और 2 अक्टूबर को लंका मैदान में दशहरा के मौके पर लाखों लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। 

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया गया है। एसपी ने छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके अलावा आयोजकों को सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post