राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा-वृंदावन दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  मथुरा-वृंदावन में सात घंटे के दौरे पर रहेंगी। वह बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी का दर्शन करेंगी। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति कान्हा की नगरी में भक्ति में लीन होंगी। राष्ट्रपति सुबह 10:15 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। यहां से कार और गोल्फ कार्ट के माध्यम से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक जाएंगी। मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद उनका काफिला निधिवन और सुदामा कुटी जाएगा। सुदामा कुटी में वह भजन कुटी का लोकार्पण करेंगी और अपनी मां के नाम रुद्राक्ष का पौधा रोपेंगी।राष्ट्रपति वृंदावन में होटल रेडिशन में लंच और विश्राम के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगी।

यहां उन्हें योगमाया मंदिर, गर्भगृह और केशवदेव मंदिर में पुष्पार्चन का मौका मिलेगा। भागवत भवन में राधाकृष्ण युगल सरकार की पादुका का पूजन पंचोपचार विधि से होगा। इसके बाद राष्ट्रपति कृष्णापुरी अंतापाड़ा स्थित कुब्जा कृष्ण मंदिर में भी दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले ज्ञानी जैल सिंह ने दो बार दर्शन किए थे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post