बीएचयू गेट पर राहुल गांधी का पुतला दहन, कांग्रेस ने भाजपा पर साजिश का लगाया आरोप

बिहार चुनावी माहौल में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिख रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमा गया है।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र नेता विवेक सिंह और अभिषेक के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। विवेक सिंह ने कहा कि एक मां का अपमान असहनीय है और यह कांग्रेस और राजद के संस्कार को दर्शाता है।इसी मुद्दे पर वार्ड नंबर 23 के भाजपा पार्षद राम सिंह कल्लू ने भी नाराजगी जताई। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। ऐसे में उनकी माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उनका कहना है कि कांग्रेस ने कभी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया और यह पूरा मामला भाजपा की साजिश है। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा असल मुद्दों—जैसे महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी—से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है।इस पूरे विवाद ने चुनावी सरगर्मी के बीच वाराणसी की सियासत को और तेज कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post