अयोध्या में पांच देशों के कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भव्य मंचन, लाखों दीपों की रोशनी में सांस्कृतिक महोत्सव

दीपोत्सव 2025 के अवसर पर अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भव्य आयोजन हुआ। इस बार रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकारों ने श्रीराम की लीला का मंचन किया। कुल 90 विदेशी कलाकारों ने अयोध्या की पावन भूमि पर रामकथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।रूस के कलाकारों ने स्वयंवर का अद्भुत मंचन किया, थाईलैंड के कलाकारों ने राम-लखन संघर्ष, मारीच युद्ध और राम-रावण युद्ध का दृश्य पेश किया। इंडोनेशिया की टीम ने लंका दहन और अयोध्या वापसी को दर्शकों के सामने जीवंत किया। नेपाल के कलाकारों ने पहली बार लक्ष्मण पर शक्ति प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जबकि श्रीलंका के कलाकारों ने रावणेश्वरा का अद्भुत दृश्य पेश किया।अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के अनुसार यह रामलीला 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगी। 

दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के 56 घाटों और मंदिरों पर लाखों दीपों की रोशनी का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से अयोध्या अब अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और रामलीला की परंपरा को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post