बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली सूची में 71 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है।महिलाओं में शामिल हैं: गायत्री देवी (परिहार), देवंती यादव (नरपतगंज), स्वीटी सिंह (किशनगंज), निशा सिंह (प्राणपुर), कविता देवी (कोढ़ा), रमा निषाद (औराई), अरुणा देवी (वारसलीगंज) और श्रेयसी सिंह (जमुई)।इस बार कुछ प्रमुख नेताओं के टिकट कट गए हैं। कुम्हरार से अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा, और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता और वर्तमान विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी (तारापुर) और मंत्री मंगल पांडेय (सीवान) को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि, नितिन नवीन और रामनारायण मंडल को भी टिकट दिया गया है।टिकट कटने पर निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि वह पार्टी के निर्णय से संतुष्ट हैं और नई पीढ़ी का स्वागत करते हैं। उन्होंने पार्टी और लोगों का आभार व्यक्त किया।
.jpeg)
