दीपों के त्योहार दीपावली एवं धनतेरस के पावन अवसर पर बसंत पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बनाई गई एक से बढ़कर एक रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय के हर कोने को रंग-बिरंगे फूलों, दीयों और सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दीपावली की रौशनी और उल्लास से जगमगा उठा।इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर करुणा यादव ने सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं और अभिभावकों को दीपावली एवं धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।
विद्यालय परिवार ने एक-दूसरे को “हैप्पी दीपावली” कहकर शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियों में शामिल हुए।कार्यक्रम में लाल जी यादव, शिवानी यादव, अर्चिता, प्रिंसिपल अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

