कांग्रेस पार्टी के नेशनल कोर्डिनेटर के रूप में मनोनीत होने के बाद आज डॉ. राहुल राज एडवोकेट का वाराणसी आगमन पर कांग्रेसजन, युवा साथी एवं अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ. राहुल राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इंसाफ और इंसानियत में विश्वास करती है और सभी धर्मों एवं जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है।
देश में दलितों, वंचितों, किसानों और मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा। डॉ. राहुल राज ने यह भी कहा कि इसके लिए वे और उनके साथियों को किसी भी कुर्बानी देने में संकोच नहीं होगा।डॉ. राहुल राज ने अपने संबोधन में सभी समर्थकों से एकजुट होकर लोकतंत्र और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
Tags
Trending

