थाना मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मेहदीगंज रिंग रोड स्थित लोहे के यात्री स्टैंड के पास से मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रंगीले कुमार पटेल 25 वर्ष और रसीले कुमार पटेल 24 वर्ष, पुत्रगण काशीनाथ पटेल, निवासी मेहंदीगंज मड़ई, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 213/2025, धारा 191(2)/191(3)/125/115(2)/333/74/76/64(1) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 अगस्त 2025 को वादीनी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगण ने पुरानी रंजिश के चलते वादीनी की भतीजी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की थी।
मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने जांच कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

