वेद परायण केंद्रम न्यास, रवींद्र पुरी एक्सटेंशन असि, द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर श्री महालक्ष्मी पूजा यज्ञ अनुष्ठान एवं श्री विद्या मंत्र उपासना की भव्य शुरुआत संध्या 4 बजे श्री चक्र राजराजेश्वरी भगवती की विशेष आराधना से होगी।
संस्था के आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस आयोजन में महालक्ष्मी पूजा के साथ रातभर धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के तत्वाधान में एक धर्म गोष्ठी भी आयोजित होगी। इसके साथ ही देश के तीन विद्वानों — आचार्य हरि नारायण तिवारी, मुंबई की डी. कल्याणी और नारायण शर्मा कंकर — को सम्मानित किया जाएगा।
Tags
Trending

