प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8:15 बजे वाराणसी पहुंचे और देश को एक साथ 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। यह कदम भारत की आधुनिक रेल अवसंरचना को गति देने और यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।नई वंदे भारत एक्सप्रेस मार्ग– बनारस,खजुराहो, लखनऊ,सहारनपुर, फिरोजपुर,दिल्ली ,एर्नाकुलम,बेंगलुरु, नई ट्रेनों के संचालन से विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा समय में कमी, कनेक्टिविटी में सुधार और पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
बनारस–खजुराहो वंदे भारत– लगभग 2 घंटे 40 मिनट की समय बचत– वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ेगी लखनऊसहारनपुर वंदे भारत– यात्रा समय में 1 घंटे की कमी– लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को सीधा लाभ फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत– 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी– पंजाब और दिल्ली के बीच तेज़ संपर्क एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत– 2 घंटे से अधिक की समय बचत– केरल–कर्नाटक–तमिलनाडु के आर्थिक और पर्यटन संबंध होंगे मजबूत प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल देश के लिए “सुगम, त्वरित और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव” के उनके विज़न को सशक्त बनाती है।

