वाराणसी के लंका क्षेत्र में शुरू हुई कलर पट्टी पार्किंग व्यवस्था, गलत पार्किंग पर चलेगी क्रेन

वाराणसी के लंका क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कलर पट्टी पार्किंग सिस्टम की शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल यह व्यवस्था दो और चार पहिया वाहनों के लिए लागू की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए ग्रीन पट्टी, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए पीली पट्टी निर्धारित की गई है। तय रंग की पट्टी के भीतर ही सड़क पर वाहन पार्क करने की अनुमति होगी।एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने लंका की मुख्य सड़क का सर्वे किया और इसके बाद सड़क पर कलर पट्टियाँ लगवाईं। 

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इस रूट पर प्रयोग के तौर पर कलर पट्टी पार्किंग की आधुनिक व्यवस्था लागू की गई है। नगर आयुक्त से बातचीत के बाद इसे शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत रंग की पट्टी में या इसके बाहर वाहन पार्क करने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजा जाएगा। पार्किंग के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं निर्धारित किया गया है।इसके अलावा, एडीसीपी ने बताया कि आगे चलकर सवारी वाहनों के लिए लाल पट्टी और ई-बसों के लिए नीली पट्टी बनाई जाएगी। इससे सवारीवाहन एक निर्धारित स्थान पर रुकेंगे और वहीं यात्रियों को चढ़ाएंगे-उतारेंगे। इस व्यवस्था से तिराहों और चौराहों पर जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post