वाराणसी में 1100 दीपों से हुआ पुतिन का स्वागत, गंगा आरती में भारत-रूस रिश्तों की मजबूती की प्रार्थना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी खास तरीके से अभिवादन किया गया। विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर संध्याकालीन गंगा आरती के दौरान 1100 दीपों से “वेलकम पुतिन” लिखा गया, जिसे देखकर पूरा घाट आस्था और कूटनीतिक सौहार्द से जगमगा उठा।गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित इस विशेष आरती से पहले मां गंगा की पूजा की गई।

आरती में शामिल लोगों ने रूस और भारत के संबंध और मजबूत होने की कामना की। भक्तों ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि पुतिन स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि पुतिन के भारत आगमन पर वाराणसी की ओर से यह अनोखा स्वागत किया गया है। उन्होंने बताया कि घाट पर रोज संध्याकालीन गंगा आरती कराई जाती है, जिसमें पहले भी कई वैश्विक नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस आरती में शामिल हो चुके हैं।दशाश्वमेध घाट पर 1100 दीपों की जगमगाहट ने न सिर्फ वातावरण को दिव्य बना दिया, बल्कि भारत-रूस की ऐतिहासिक मित्रता का प्रतीकात्मक संदेश भी पूरी दुनिया तक पहुंचाया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post